गोवर्धन पूजा पर डीएवी गांधीनगर स्कूल के बच्चों ने खिलाया गायों को खाना

झारखंड
Spread the love

रांची। गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर ‘रिलेशंस’ की ओर से कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल के जूनियर विंग के बच्चों ने रांची गौशाला न्यास संस्था के कांके के सुकरहूटू में निर्मित गौशाला का भ्रमण 2 नवंबर को किया। इस अवसर पर बच्चों ने सैकड़ों गायों को गुड़, रोटी और चारा खिलाया।

इस अवसर पर गोशाला के निर्मल कृष्ण चंद्र ने बच्चों को पूरे गोशाला का भ्रमण कराया। उन्होंने गाय की महत्ता के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गाय को हमारे देश में ‘गो माता’ के नाम से जाना जाता है। बच्चों ने गायों के बच्चों को निहारते हुए उनको खाना खिलाया। इस मौके पर गौशाला में होने वाले कार्यों की जानकारी दी। बच्चों को गोशाला की गायों समेत अपने आस पास की गायों की रक्षा करने के लिए जागरूक भी किया।

मौके पर स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, डॉ जया जायसवाल, मणि शर्मा, लक्ष्मी सिन्हा, सीमा जैन, निशा वर्मा समेत कई स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj