जमीनी विवाद में उठाया खौफनाक कदम, सुनकर लोगों के उड़ गये होश

अपराध झारखंड
Spread the love

अरविंद अग्रवाल

पलामू (झारखंड)। जमीन विवाद में खौफनाक कदम उठाने का एक मामला प्रकाश में आया है। उठाये कदम की बात सुनकर लोगों के होश उड़ गये। यह घटना झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार में थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरादोहर पंचायत के शिल्दा खुर्द गांव की है।

जानकारी के मुताबिक खैरादोहर पंचायत के शिल्दा खुर्द गांव में में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद पिछले कई वर्षो से चल रहा था। इसी विवाद में गुरुवार को मां और बेटे की टांगी से गला काटकर हत्या कर दी गई है। मां-बेटे के हत्या करने के बाद हत्यारा फरार हो गया। हत्यारे मृतक के रिश्तेदार ही बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद नौडीहा पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। पुलिस शव को बरामद कर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा की कई वर्षो से गांव के ही झुंझुनुवा पहाड़ पर स्थित पाही को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर ही इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरक्षक बीर सिंह मुंडा और थाना प्रभारी रंजित कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी रंजित कुमार ने बताया की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।