
रांची। मुख्यमंत्री का शपथ लेते हेमंत सोरेन ने रांची डीसी को बदल दिया। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया है।
झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजंत्री को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक रांची जिला का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है। श्री भजंत्री अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
रांची उपायुक्त के पद पर पदस्थापित वरूण रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक (झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, जुडको) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। श्री रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX