बांग्‍लादेशी घुसपैठियों पर दोहरा शिकंजा कसेगी भाजपा, जानें पूरा प्‍लान

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में बांग्‍लादेशी घुसपैठियों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा का आरोप है कि घुसपैठि‍यों के कारण कई जिलों की डेमोग्राफी तक बदल गई है। आदिवासियों की संख्‍या घट गई है। सत्‍तर में आने पर भाजपा ने घुसपैठियों पर दोहरा शिंका कसने का प्‍लान बनाया है।

भाजपा का संकल्‍प है कि सरकार में आने के बाद घुसपैठियों को चुन-चुनकर झारखंड से बाहर करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि झारखंड में घुसपैठ नहीं रुकी है, क्योंकि स्थानीय प्रशासन घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा है। उन्‍होंने कहा कि हर जगह बीएसएफ है। असम में भी बीएसएफ है। यहां भाजपा की सरकार बनाइए। हमारे पटवारी से लेकर मुख्यमंत्री तक, हर कोई न केवल उन्हें रोकेंगे बल्कि उन्हें निर्वासित भी करेंगे।

स्‍थानीय लोगों के मुताबिक बांग्‍लादेश से आने वाले घुसपैठ झारखंड में आकर यहां की पहाड़ि‍या समुदाय की लड़की से शादी कर रहे हैं। लड़कियों का धर्म नहीं बदल रहे हैं। उनकी जमीन कब्‍जा रहे हैं। सरकार की ओर से आदिवासी समुदाय को मिलने ली सभी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। संतानों को भी उसका लाभ मिल रहा है।

भाजपा ने साफ किया कि अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ का निपटा जाएगा। घुसपैठियों द्वारा कब्जाई आदिवासी जमीन की वापसी कराई जाएगी। आदिवासी महिलाओं से शादी करने वाले घुसपैठियों के बच्चों को आदिवासी का दर्जा नहीं दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj