- बच्चों को बाल श्रम अधिनियम व प्रोजेक्ट सहयोग और वात्सल्य के बारे में दी जानकारी
रांची। झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त-सह-डालसा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में 14 नवंबर, 2024 को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मांडर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी अधिवक्ता शिवानी सिंह, सुमन ठाकुर, पुष्पलता देवी, सुनीता देवी, पुनम देवी एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलएडीसी अधिवक्ता शिवानी सिंह ने कहा कि हर साल भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती या जन्मदिवस 14 नवंबर को होता है, जिसे देश में बाल दिवस के तौर पर जाना जाता है। सुश्री सिंह ने बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा एवं डालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
डालसा के पीएलवी ने बच्चों को उनके अधिकार और कर्त्तव्य के बारे में जानकारी दी। पीएलवी सुमन ठाकुर ने बच्चों को विशेष मध्यस्थता अभियान, लोक अदालत तथा राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। इसी बीच स्कूल के बच्चों के लिए क्वीज कंपीटशन का आयोजन भी किया गया। उपस्थित सभी बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। प्रश्नों के उत्तर दिये।
बच्चों को 14 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में डालसा के पीएलवी ने जानकारी। तारा मिंज ने कहा कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने वादों का निबटरा करा सकते हैं।
अंत में डालसा के पीएलवी के द्वारा बच्चों के बीच कानूनी पुस्तिका एवं पम्पलेट बांटे गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX