- सरला बिरला विश्वविद्यालय में एक्सपर्ट टॉक आयोजित
रांची। तकनीकी शिक्षा में अगर नैतिक मूल्य मौजूद हों, तो इससे समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसीलिए इसका अनुपालन आवश्यक है। यह बातें 5 नवंबर को सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित एक्सपर्ट टॉक के अवसर पर मशहूर कंप्यूटर विज्ञानी और शिक्षाविद प्रोफेसर प्रो. ई. बालागुरुसामी ने कही। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक के साथ ही सामाजिक मूल्यों को भी आत्मसात करने की सलाह दी।
प्रो. बालागुरुसामी ने कार्यस्थल पर तकनीकी ज्ञान के साथ ही हुनर की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे नौकरी में स्थायित्व की संभावना बढ़ती है। विद्यार्थियों को गढ़ने और उनमें सीखने की प्रवृत्ति के विकास के दौरान शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान पर भी उन्होंने अपना विचार प्रस्तुत किया।
प्रो. गुरुसामी ने इंजीनियरों को राष्ट्र निर्माता करार देते हुए नैतिक मूल्यों का सम्मान करने पर बल दिया। अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यदि इन्हीं मूल्यों के परिणामस्वरूप सामाजिक मूल्य सुदृढ़ होंगे, तो लोगों के जीवन की गुणवत्ता का भी विकास होगा। साथ ही इससे राष्ट्र की प्रगति भी सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने न्यायसंगत शिक्षा की अवधारणा और इसका विद्यार्थियों के चारित्रिक आचरण पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव की बात कही। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति एस.बी. डांडीन ने शिक्षा में सदाचार के लाभ पर संक्षेप में अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में स्वागत डॉ. पंकज गोस्वामी और धन्यवाद डॉ. विश्वरूप सामंता ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वी.के. सिंह, डीन डॉ. नीलिमा पाठक, डीन डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सुभानी बाड़ा, श्री हरिबाबू शुक्ला समेत विवि के अन्यान्य शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस एक्सपर्ट टॉक के आयोजन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj


