झारखंड आने वाले शख्‍स को रहना होगा क्‍वांटाइन में, जानें न‍िर्देश

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड आने वाले हर शख्‍स को 7 द‍िन क्‍वारंटाइन में रहना होगा। हालांकि प्रतिदिन दूसरे राज्यों में आने-जाने वाले कर्मियों और 72 घंटे के अंदर झारखंड आकर वापस जाने वाले लोगों पर लागू नहीं होगा। इस बारे में सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसका पालन हर हाल में करने का निर्देश दिया गया है।

ये है दिशा-निर्देश

झारखंड आने वाले सभी लोगों को www.jharkhandtravel.nic.in पर निबंधन कराना अनिवार्य होगा। सामान्यतः यह निबंधन यात्रा के लिए प्रस्थान करने के पूर्व किया जायेगा। किसी भी परिस्थिति में यह झारखंड पहुंचने की तिथि के बाद का नहीं होना चाहिए।

हवाई/ रेल/ सड़क मार्ग से झारखंड आने वाले सभी लोगों को 7 दिनों के लिए Home Quarantine में रहना अनिवार्य होगा। इस अवधि में Home Quarantine के लिए स्वास्थ्य विभाग जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन द्वारा ऐसे व्यक्तियों के Home Quarantine में रहने और उनके द्वारा इसके लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

जिला प्रशासन द्वारा ऐसा पाये जाने पर कि व्यक्ति को Home Quarantine में रहने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है या उनके द्वारा Home Quarantine के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है, वैसे लोगों को संस्थागत Quarantine केंद्रों की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

उपर्युक्त निर्देश, हवाई जहाज के कर्मियों, राज्य होकर गुजरने वाले दूसरे राज्य के यात्रियों कर्तव्य पर तैनात भारत सरकार के कर्मियों, खनन/ निर्माण/औद्योगिक/कृषि कार्य/स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े प्रतिदिन दूसरे राज्यों में आने-जाने वाले कर्मियों और 72 घंटे के अंदर झारखंड आकर वापस जाने वाले लोगों पर लागू नहीं होगा।