रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 2 नवंबर को तड़के 5:30 बजे प्रभात फेरी निकाली। गुरुद्वारा के पार्किंग गेट से प्रभात फेरी का आरंभ हुआ। सरदार भूपिंदर सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभात फेरी की अगुवाई की। फेरी सुनील कुमार मिढ़ा, चंदन अरोड़ा, अर्जुन देव मिढ़ा की गलियों से होते हुए कॉलोनी स्थित श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब पहुंची। यहां गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा कमेटी के प्रकाश गिरधर, अमरजीत मुंजाल एवं गिरीश मिढ़ा ने प्रभात फेरी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
वहां से निकलकर प्रभात फेरी पूर्व पार्षद श्रीमती सुनीता देवी के आर्यपुरी स्थित आवास पहुंची, यहां रांची शहर के विधायक सीपी सिंह भी शामिल हुए। कीर्तन मंडली का शबद श्रवण किया। सुनीता देवी के आवास से प्रस्थान कर प्रभात फेरी हरगोविंद सिंह एवं जीवन मिढ़ा की गलियों से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट पहुंचकर सुबह 8:30 बजे समाप्त हुई। सत्संग सभा के मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने वाहेगुरु से कुशल क्षेम की अरदास की। मौके पर सत्संग सभा द्वारा चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया।
फेरी में सत्संग सभा की कीर्तन मंडली के सुंदर दास मिढ़ा, सुरजीत मुंजाल, इंदर मिढ़ा, रमेश पपनेजा, नवीन मिढ़ा, आशु मिढ़ा, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, इंदु पपनेजा, नीता मिढ़ा, रेशमा गिरधर, मनजीत कौर, बबीता पपनेजा ने ‘सुनी पुकार दातार प्रभ गुर नानक जग माहि पठाया…’, ‘नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार जो श्रद्धा कर सेंवदे गुर पार उतारणहार…’ और ‘गुर नानक की वडियाई…’ शबद गायन कर फेरी में शामिल साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा। फेरी में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
प्रभात फेरी में द्वारका दास मुंजाल, सुरेश मिढ़ा, चरणजीत मुंजाल, अमरजीत गिरधर, अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह, अनूप गिरधर, विनोद सुखीजा, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, महेंद्र अरोड़ा, पंकज मिढ़ा, राकेश गिरधर, कमल मुंजाल, जीतू काठपाल, राजेन्द्र मक्कड़, रमेश तेहरी, जितेश बेदी, दिनेश गाबा, हरविंदर सिंह, प्रकाश गिरधर, पियूष मिढ़ा, इनिश काठपाल, प्रथम मिढ़ा, राकेश घई, छोटू सिंह, हरीश तेहरी, तुषार गिरधर, गर्व खीरबाट, पीयूष तलेजा, गुलशन मुंजाल, भगवान थरेजा, रिक्की मिढ़ा, गोविंद कौर, दुर्गी देवी मिढ़ा, ऊषा झंडई, मीना गिरधर, पूनम मुंजाल, सुषमा गिरधर, खुशबू मिढ़ा, ममता थरेजा, नीतू किंगर, रजनी तेहरी, किरण अरोड़ा समेत अन्य शामिल थे।
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि 3 नवंबर को प्रभात फेरी कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर रिम्स बरियातू के सामने डॉ अजय छाबड़ा के फ्लैट जाएगी। वहां से निकलकर फेरी बरियातू रामेश्वरम स्थित हरीश अरोड़ा, पप्पू काठपाल के अपार्टमेंट जाएगी। फिर वहां से निकलकर रामेश्वरम स्थित स्वर्गीय जगत सिंह सुखीजा, लेखराज अरोड़ा, प्रकाश अरोड़ा, हंसराज अरोड़ा और प्रेम मिढ़ा के संयुक्त आवासीय परिसर पहुंचेगी। यही प्रभात फेरी का समापन हो जाएगा। फेरी का स्वागत करने वाले श्रद्धालुओं द्वारा चाय नाश्ते के लंगर की व्यवस्था भी की गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj