अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन कमेटी के सदर बने वशीम अकरम

झारखंड
Spread the love

रांची। अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन कमेटी उपर कोनकी में सदर, सेक्रेट्री व खजांची पद के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण चुनाव हुआ। इसमें तीनों पदों के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

चुनाव प्रभारी करीम अंसारी ने बताया कि वशीम अकरम सदर, नौशाद आलम सेक्रेट्री व सनाउल्ला अंसारी को खजांची पद के लिए निर्विरोध रुप से निर्वाचित हुए। उन्होंने बताया कि अंजुमन का चुनाव दो वर्ष के लिए किया जाता है।

नवनिर्वाचित सदर वशीम अकरम ने कहा कि गांव में सामाजिक सुधार व शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही दहेज व नशापान पर रोक लगाने के लिए कडे़ कदम उठाए जाएंगे।

चुनाव सम्पन्न कराने में करीम अंसारी, हदीस अंसारी, समीउल्लाह अंसारी, मो. जैद, शमाउन अहसन, तनवीर आलम सहित कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj