रांची के नए उपायुक्त बने वरुण रंजन, अधिसूचना जारी

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आ रही है, आईएएस अधिकारी वरुण रंजन रांची के नए उपायुक्त बनाए गए हैं। मंजूनाथ भजंत्री को पिछले दिनों रांची का उपायुक्त बनाया गया था। मंगलवार को रांची के नए उपायुक्त वरुण रंजन ने मंजूनाथ भजंत्री से पदभार ग्रहण किया। वरुण रंजन 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। झारखंड सरकार की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राज्य सरकार ने एक बार फिर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को हटाकर वरुण रंजन को नया उपायुक्त बनाया गया है। मंजूनाथ भजंत्री को जेएसएलपीएस का नया सीईओ नियुक्त किया गया है।

जेएसएलपीएस के सीईओ के रूप में कार्यरत मृत्युंजय कुमार बरणवाल को स्थानांतरित करते हुए मनरेगा का नया आयुक्त बनाया गया है। हालांकि वे पहले से जेएसएलपीएस के अलावा इसके अतिरिक्त प्रभार में थे।

झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन को राज्य सरकार ने मंगलवार को तबादला कर दिया। उन्हें रांची की कमान सौंपी गयी है। मंजूनाथ भजंत्री की जगह उन्हें रांची का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। राहुल सिन्हा को हटाकर पिछले दिनों मंजूनाथ भजंत्री को रांची जिले की कमान सौंपी गयी थी।

इंतजार की घड़ियां खत्म हो गयीं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। यहां दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 13 और 20 नवंबर को मतदान होंगे, जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *