जमशेदपुर। टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने 16 से 18 अक्टूबर के बीच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के वॉलीबॉल ग्राउंड में अंतर-डिवीजनल वॉलीबॉल (पुरुष) और थ्रोबॉल (महिला) टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट में टाटा स्टील की 16 यूनिट्स से 360 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि चीफ (हॉट स्ट्रिप मिल, टाटा स्टील) पीएसएस गणेश थे। टाटा वर्कर्स यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट संजय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टाटा स्टील की हेड (इवेंट्स और ट्रेनिंग सेंटर) विभूति धांड अडेसरा भी मौजूद थे।
असाधारण कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए स्टील मैन्युफैक्चरिंग की टीम विजेता बनी। टाटा स्टील कलिंगानगर ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। इस टूर्नामेंट में वेस्ट बोकारो की टीम तीसरे स्थान पर रही।
महिला वर्ग में आयरन मेकिंग की टीम विजेता बनी। जनरल ऑफिस की टीम उपविजेता रही। शेयर्ड सर्विसेज की टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

तकनीकी अधिकारियों के रूप में अनंतो संतारा, सुप्रिया दुबे, राजेश्वर गुप्ता, सुनील कुमार राय, हरे राम, अमरीक सिंह, रवि कुमार, जे अरुण मूर्ति और राकेश महतो ने अपनी विशेषज्ञता से टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj