जीडी गोयनका विद्यालय के विद्यार्थियों ने लगाया पेड़ों का लंगर

झारखंड
Spread the love

रांची। मनुष्य के जीवन में वृक्ष से बड़ा कोई मित्र नहीं और पर्यावरण की सुरक्षा से  बढ़कर कोई दायित्व नहीं है। इस विचार के साथ जीडी गोयनका विद्यालय में 3 अक्‍टूबर को ‘पेड़ों का लंगर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्रों ने लगभग 500 से भी अधिक पौधे उपहार स्वरूप राहगीरों के बीच वितरित किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन मदन सिंह ने भी अपनी भागीदारी निभाई। विद्यालय के शिक्षकों को भी उन्होंने उपहार स्वरूप पौधे दिए। महात्‍मा गांधी के वचनों को दोहराते हुए कहा कि प्रकृति के पास सभी की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त साधन हैं। हालांकि वह किसी की लालच पूरी नहीं कर सकता।

स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए समस्त छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में श्रमदान किया। छात्रों ने स्वयं अपनी कक्षा और प्लेग्राउंड की सफाई की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सुनील कुमार ने कहा कि स्वच्छता गांधीवादी जीवन शैली का अभिन्न अंग है। रोग रहित और तंदुरुस्त जीवन के लिए स्वच्छता के मूल मंत्र को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय के वाइस चेयरमैन अमन सिंह ने कहा कि छोटी उम्र में सीखी गई आदते व्यक्ति के व्यक्तित्व में समा जाती है। स्वयं को साफ-सुथरा रखना, अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखना और पर्यावरण को हरा-भरा रखना हर मनुष्य का प्रथम दायित्व है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj