JSSC CGL परीक्षा को लेकर रांची के बापू वाटिका में कल छात्र अदालत

झारखंड
Spread the love

रांची। JSSC CGL परीक्षा रद्द करने को लेकर रांची के बापू वाटिका में 14 अक्‍टूबर को छात्र अदालत लगेगी। इसमें पूरे राज्‍य से एक लाख छात्र पहुंचेंगे। परीक्षा रद्द को लेकर 2 अक्टूबर से बापू वाटिका के समीप अनिश्चित कालीन सत्याग्रह चल रहा है। यह 12वें दिन भी जारी रहा।

सत्याग्रह स्थल से इमाम सफी ने मीडिया से कहा 14 अक्टूबर को झारखंड के सभी 24 जिला से एक लाख छात्र मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे। छात्र अदालत लगेगी। यहीं परीक्षा को रद्द कराने की रणनीति तैयार की जाएगी।

इमाम ने जेएसएससी सीजीएल व अन्य परीक्षार्थी से अपील की है कि‍ 14 अक्टूबर को चट्टानी एकता का परिचय देते हुए 26 और 30 सितंबर की तरह एकजुटता दिखाएंगे। पहले जैसी गलती नहीं दोहराएंगे। इस बार निर्णायक लड़ाई है। सरकार को वार्ता के लिए बाध्य करेंगे।

चंदन कुमार ने कहा 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी मोरहाबादी पहुंचे। सर्वसहमति से विवादित परीक्षा रद्द कराने की अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

डां कहकशां कमाल ने कहा जेएसएससी कार्यालय में दो बार आंदोलन हो चुका है। कोई परिणाम नहीं आया। इसलिए इस बार मोरहाबादी में छात्र महाजुटान होना है। अंततः परीक्षा रद्द कराएंगे। मौके पर महेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार महतो आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *