रांची। रांची रेल मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार द्वारा गठित फ्लाइंग टीम दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर अलर्ट मोड पर हैl रांची मंडल की फ्लाइंग टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत 19 अक्टूबर, 2024 को नियमित चेकिंग के दौरान नामकुम साइड फुट ओवर ब्रिज के पास एक संदिग्ध बैग देखा।
टीम ने बैग के मालिक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन कोई दावा करने वाला सामने नहीं आया। इसके बाद इस संदिग्ध वस्तु की सूचना आरपीएफ पोस्ट, रांची को दी गई। बैग की जांच करने पर उसमें 10 शराब की बोतलें पाई गईं। इसकी कीमत करीब 3100 रुपये पाई गई।
रेलवे परिसर में अवैध पदार्थ रखना पूर्णतः निषिद्ध है। इसके मद्देनजर सभी शराब की बोतलों को उपनिरीक्षक सोहनलाल ने जब्त कर लिया। जब्त की गई वस्तु को 20 अक्टूबर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
फ्लाइंग टीम में उपनिरीक्षक सूरज पांडेय, सोहनलाल सहित स्टाफ आर.के. सिंह, हेमंत, डी.के. जितरवाल, वी.एल. मीणा शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj