रांची। भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र 31 अक्टूबर, 2024 को अहले सुबह रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी की गयी। रांची उपायुक्त वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के साथ छापेमारी दल में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी रांची (सदर) उत्कर्ष कुमार, 2 पुलिस उपाधीक्षक, कार्यपालक दंडाधिकारी, 20 पुलिस पदाधिकारी एवं 150 पुलिस जवान शामिल थे।
छापेमारी के दौरान सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच की गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच की। इसमें किसी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj