
रांची। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद भाजपा से इस्तीफा देने वालों की लाइन लग गई है। यह सिलसिला जारी है। अब एक और पूर्व विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कई कार्यकर्ता बागी तेवर अपना चुके हैं।
दुमका से सुनील सोरेन को टिकट मिलने पर डॉ लुईस मरांडी ने पार्टी छोड़ दिया था। वह जामा से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। टिकट की घोषणा से पहले जमुआ के विधायक केदार हाजरा झामुमो में शामिल हो गए थे।
पूर्व विधायक मेनका सरदार ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सरायकेला विधानसभा से दो बार प्रत्याशी रहे गणेश महली ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
अब भाजपा के पूर्व विधायक सह जयश्री राम समिति, लोहरदगा के संरक्षक रमेश उरांव ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। श्री उरांव विशुनपुर एवं लोहरदगा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj