विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। बिशुनपुरा प्रखंड में अमन शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च किया गया। एसडीपीओ के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में लोगों से शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की गई। फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र से शुरू होकर बिशुनपुरा बाजार, अमहर रोड, कर्णपुरा, पिपरी कलां होते हुए पतिहारी, सारो सहित विभिन्न जगहों से होकर निकला।
डीएसपी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर गढ़वा में अमन शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से फ्लैग मार्च निकाला गया हैं। इसमें श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के पुलिस थाना के पुलिस कर्मी सहित पारा मिल्ट्री फोर्स के जवान शामित थे। कुछ अराजक तत्व के लोग प्रखंड का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें इस फ्लैग मार्च से संदेश दिया गया है कि अगर वह अमन, शांति सहित सौहार्द और भाईचारा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
थाना प्रभारी राहुल सिंह ने प्रखंड वासियों से अपील करते हुए कहा कि बाजारों में किसी भी संदिग्ध वस्तु और संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने कहा कि शहर और गांव में सुरक्षा पुख्ता करने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj