पुलिस ने दो युवकों को आग्नेयास्त्र के साथ किया गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। दो युवकों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देशी निर्मित कट्टा, चार पिस्टल सहित जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्‍त सूचना के आधार पर उन्‍हें पकड़ा गया। इस घटना के अभियुक्त कुन्दन गोप उर्फ लंगड़ा के विरूद्ध बेड़ो थाना में कांड दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक आग्नेयास्त्र का भारी खेप ग्राम जमगाई रोड पर ले जा रहे हैं। सूचना के आलोक में एक टीम गठन कर भंडरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत जमगाई रोड पंडरिया में आम बगान के पास दो युवकों कुन्दन गोप उर्फ लंगड़ा और चिरंजीव कृष्णा को पकड़ा गया। उन दोनों के पास से एक देशी निर्मित कट्टा, चार पिस्टल, 7.65 एमएम का 80 पीस जिंदा कारतूस एवं दो पीस 8 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पकड़ाये दोनों युवकों कुन्दन गोप उर्फ लंगड़ा (उम्र 27 वर्ष, पिता स्व. धीरेन गोप, स्थायी पता- ग्राम मोरो, थाना- इटकी, रांची, वर्तमान पता- हाजी चौक दलादीली, थाना-रातू, रांची) और चिरंजीव कृष्णा (उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-राम कृष्ण मंडल एवं दो अन्य नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध यह कांड दर्ज किया गया है।

जब्‍त समानों का विवरण

देशी पिस्टल-4 पीस, देशी कट्टा-1 पीस, 7.65 एमएम का जिंदा कारतूस 80 पीस, 8 एमए का जिंदा कारतूस 2 पीस, 4 अतिरिक्त मैगजीन।

छापामारी दल में शामि‍ल कर्मी

32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सहायक समादेष्टा और साथ आये सशस्त्र बल के जवान। पु०नि०चन्द्रशेखर आजाद, पु०नि० किस्को अंचल। पु०अ०नि० हर्षवर्द्धन कुमार सिंह थाना प्रभारी किस्को थाना। पु०अ०नि० अरविन्द सिंह थाना प्रभारी भंडरा। पु०अ०नि० पप्पु कुमार भंडरा थाना। स०अ०नि० संतोष कुमार राय। आरक्षी राजू महतो। आरक्षी विपीन हजाम। आरक्षी बुधराम सिंह मुंडा। चालक निर्मल मार्शल मिंज। गृहरक्षक नीरज कुमार मिश्र, तकनीकी शाखा। आरक्षी अशुतोष कुमार सिंह। आरक्षी सुधांशु शेखर। आरक्षी विकास कुमार सिंह। आरक्षी अरविन्द्र कुमार सिंह।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj