NTPC : महिलाओं को सांस्कृतिक महिला समिति ने मोती से गुड़िया बनाने का दिलाया प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के अंतर्गत संस्कृति महिला समिति ने मोती से गुड़िया बनाने का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इस प्रशिक्षण का समापन 18 अक्टूबर को चट्टी बरियातू पंचायत भवन मे हुआ। इसमें समिति की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश प्रसाद और उपाध्यक्ष श्रीमती राखी गुप्ता मौजूद थीं।

श्रीमती दुर्गेश प्रसाद ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व का क्षण है कि हम इन महिलाओं को ऐसे कौशल सिखा पा रहे हैं, जो उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे। मैं सभी प्रतिभागियों से आग्रह करती हूं कि वे इन प्रशिक्षणों में सक्रिय रूप से भाग लें।

प्रशिक्षण में चट्टी बरियातु गांव की 18 लाभार्थियों ने भाग लिया। वे अब स्थानीय बाजारों या गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से गुड़ियों की बिक्री कर सकेंगी। श्रीमती राखी गुप्ता ने कहा कि यह प्रशिक्षण हमारे सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी) गतिविधियों का हिस्सा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

यह पहल न केवल परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को कौशल सिखाने का कार्य कर रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता की ओर भी बढ़ा रही है। सांस्कृतिक महिला समिति इस प्रकार के और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj