प्रवीण शर्मा बनें दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रांची शाखा के अध्यक्ष

झारखंड
Spread the love

रांची। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रांची शाखा के पदधारियों का वर्ष 2021-22 के लिए चुनाव हुआ। इसमें प्रवीण शर्मा को इंस्टिट्यूट की रांची शाखा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। विनीत अग्रवाल को उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष और प्रभात कुमार को सचिव चुना गया। कार्यकारिणी के अन्य सदस्य पंकज मक्कड़, निशा अग्रवाल, मनीषा बियानी और संदीप जालान हैं।

इंस्टिट्यूट की रांची शाखा में लगभग 11 सौ सदस्य और करीब पांच हजार विधार्थी हैं। इससे पूर्व प्रवीण शर्मा रांची शाखा के सचिव और उपाध्यक्ष रह चुके है। वर्ष 2002 में सीए कोर्स उत्तीर्ण कर सीए प्रोफेशन से जुड़े। वे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में कुछ साल विदेश में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। पूर्व में रांची में बहुत से सेमिनार और अखिल भारतीय कांफ्रेंस आयोजित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

स्पोर्ट्स में रूचि रखने वाले श्री शर्मा ने रांची में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रीमियर लीग की शुरुआत करने, साइकिलिंग मैराथन, फुटबॉल मैच आदि के आयोजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने समर्थन देने के लिए सभी कार्यकारिणी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री शर्मा के अध्यक्ष बनने पर निर्वर्तमान अध्यक्ष मनीषा बियानी, पूर्व अध्यक्ष बीके बंका, जेपी शर्मा, उदय जायसवाल सहित काफी संख्या में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने बधाई दी। आशा प्रकट कि‍या कि उनके कुशल नेतृत्व में रांची शाखा और भी उच्चतर स्तर को प्राप्त करेगी।