दशहरा पर समारोह आयोजित कर मुखिया ने लोगों को किया सम्मानि‍त

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी धाम प्रांगण में आयोजित दशहरा में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कांडी पंचायत मुखिया विजय राम ने पंचायत क्षेत्र के गणमान्य लोगों को माला व पगड़ी पहनाते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर मुखिया द्वारा दुर्गा पूजा कमेटी के सभी सदस्यों को भी माला, पगड़ी पहनाकर व भगवा रंग का गमछा देकर सम्मानित किया गया। कमेटी के लोगों ने भी पंचायत क्षेत्र में बेहतर कार्य करने व पूजा में तन-मन व धन से खुलकर सहयोग करने को लेकर मुखिया को माला, पगड़ी पहनाते हुए शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कमेटी के लोगों ने कांडी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य ममता देवी व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार को भी सम्मानित किया। पलामू जिले में पेयजल व स्वच्छता विभाग में बतौर एसडीओ कार्यरत कांडी निवासी बेटा राजेश कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुखिया विजय राम ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक आवश्यक कार्यों को पूरा किया जाएगा। कोई भी कार्य एक बार में सम्भव नहीं है। जरूरत के हिसाब से आवश्यक सभी कार्यों को समयानुसार संपन्न कराया जाएगा।

मौके पर उप मुखिया दिलीप राम, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप राम, हरिहर पंडा, रविन्द्र दुबे, विजय सोनी, रामनाथ साह, विनोद चंद्रवंशी, उदय राम, कृष्णा बारी, राजेश प्रसाद, अनूप राम, बिपलोक कुमार, शनि कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *