मंजूनाथ भजंत्री ने संभाला रांची उपायुक्त का पदभार

झारखंड
Spread the love

  • टीम वर्क के साथ सभी चुनौतियों का सामना करेंगे : उपायुक्त

रांची। रांची के नये उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने 1 अक्टूबर, 2024 को पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय ब्लॉक-A स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर राहुल कुमार सिन्हा ने उन्हें शुभकामनाएं दी। मंजूनाथ भजंत्री 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि त्योहार के सीजन की शुरुआत हो रही है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर बेहतर तरीके से पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारी पर उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने कहा कि पूर्व से ही तैयारियां की गई हैं, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। सभी पदाधिकारी अनुभवी हैं, हम टीमवर्क के साथ सभी चुनौतियों का सामना करेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj