आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। कांग्रेस से डॉ रामेश्वर उरांव, आजसू पार्टी से निरुशांति भगत और भारतीय जन जागरण गांधीवादी पार्टी से राजपति देवी पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रशासन की ओर से तैयारी की जा चुकी है।
प्रत्याशी राजपति देवी ने बुधवार को मीडिया को बताया कि वह स्थानीय विकास के मुद्दों पर चुनाव में उतरी रही है। उनका कहना है कि झारखंड अलग राज्य बने 24 साल हो गए, बावजूद अबतक इसका विकास नहीं हो पाया है। वे स्थानीय मुद्दे कृषि, रोजगार, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि को लेकर चुनावी मैदान में आई हैं।
श्रीमती राजपति ने कहा वह खुद महिला हैं। महिला की आबरू और अस्तित्व की सुरक्षा को भली भांति समझती है। चुनाव में जीत होने पर उनकी प्राथमिकता महिला सुरक्षा होगी। इसके बाद स्वास्थ्य, शिक्षा, पलायन और रोजगार पर प्राथमिकता के साथ कार्य करेगी।
मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामस्वरूपनंद तिवारी, जिलाध्यक्ष अमित सिंह, विजय प्रजापति के साथ ग्रामीण क्षेत्र की महिला-पुरुष देर शाम तक कार्यालय में आगे की रणनीति तैयार करने में जुटे रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj