Jharkhand Weather : फिर बदलेगा मौसम, 5 अक्‍टूबर से दो दिनों के लिए अलर्ट जारी, जानें असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। 5 अक्‍टूबर से दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 2 अक्‍टूबर, 2024 को दी।

तापमान में होगा बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

कल से कहीं-कही बारिश

केंद्र के अनुसार 3 और 4 अक्‍टूबर को राज्‍य में कहीं-कही हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

कुछ जगहों पर बारिश

केंद्र के अनुसार 5 से 8 अक्‍टूबर तक राज्‍य में कुछ जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

गर्जन और वज्रपात का अलर्ट

केंद्र के अनुसार 5 और 6 अक्‍टूबर, 2024 को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj