Jharkhand : चक्रवाती तूफान को लेकर सभी स्‍कूलें कल बंद, आदेश जारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

Jharkhand : रांची। चक्रवात तूफान ‘दाना’ आने वाला है। इसकी वजह से राज्‍य के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की आशंका रांची स्थित मौसम केंद्र ने जताई है। इसके लेकर कई जिलों के सभी स्‍कूल कल यानी 25 अक्‍टूबर को बंद कर दिए गए हैं। उक्त पर विभागीय प्रभारी सचिव का अनुमोदन प्राप्त है।

स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरत विभाग के संयुक्‍त सचिव नंदकिशोर लाल ने इस संबंध में आदेश किया है। इसमें कहा है कि रांची मौसम केंद्र द्वारा 24 अक्‍टूबर, 2024 को झारखंड पर चक्रवाती तूफान “दाना” के प्रभाव के रूप में भारी वर्षा एवं तेज हवा की चेतावनी दी गई है।

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा उपायुक्त से प्राप्त अनुरोध के आलोक में निवारक उपाय के तहत मात्र कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग-कजी से वर्ग-12 तक की कक्षाएं 25 अक्‍टूबर, 2024 को बंद रहेंगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj