जेसीआई रांची नियो का डांडिया नाइट नियोरात्रि 6 अक्‍टूबर को

झारखंड
Spread the love

रांची। नवरात्रि पर जेसीआई रांची नियो के तत्‍वावधान में डांडिया नाइट नियोरात्रि सीजन-4 का आयोजन 6 अक्टूबर ’24 को रांची क्लब में संध्या 6 बजे से होगा। आयोजन के मुख्य संयोजक सकेत सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर मुंबई से बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर प्रीति भल्ला अपनी पूरी टीम के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए आ रही है।

सकेत ने बताया कि पारंपरिक गुजराती परिधान में आने वाले दर्शकों को थिरकने के लिए दिल्ली से लाइव बैंड आ रहे हैं। माहौल को बांधकर रखने के लिए बेहतरीन डीजे नेत्र अपने साजो सामान के साथ पहुंच रहे हैं। स्थानीय कलाकार भी लोगों को लुभाएंगे। डांडिया के साथ में लजीज व्यंजनों के भी स्टाल रहेंगे।

अध्यक्ष गोपेश गोयनका ने बताया कि डांडिया नाइट में एंट्री पास के माध्यम से ही होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ होंगे। कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है।

आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक साकेत सर्राफ के साथ सह-संयोजक शंकर मुरारका, विवेक अजमेरा, विकास काबरा, करण चितलांगिया, कार्यक्रम प्रभारी मयंक कोठारी, राहुल घोष, प्रभदीप सिंह, सुमित महलका, सचिव तिरु आशीष जालान, कोषाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, विकास गोयल, राहुल पोद्दार, कुशल सर्राफ के साथ जेसीआई रांची नियो के सारे सदस्य प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से लगे हुए हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj