रांची। जेसीआई रांची यूथ द्वारा ओल्ड एज होम में अधिष्ठापित वाटर फिल्टर का आज उद्घाटन किया गया। वाटर फ़िल्टर का उद्घाटन जेसीआई रांची यूथ के पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बदानी ने किया। उन्होंने इसे ओल्ड एज होम को समर्पित किया।
संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने कहा कि जेसीआई रांची यूथ द्वारा वर्षों से लगातार समाजसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। ओल्ड एज होम में वाटर फ़िल्टर की स्थापना से यहां रहनेवाले वृद्धजनों एवं आनेवाले आगंतुकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
वाटर फ़िल्टर की स्थापना के लिए ओल्ड एज होम प्रबंधन एवं यहां के वरिष्ठजनो ने जेसीआई रांची यूथ के पदधारियों के प्रति आभार जताया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष कुशा जालान, सचिव ऋचा जालान, मोनिका गोयनका, वीजेंद्र प्रसाद, पूजा प्रसाद, अदिति बदानी, विनायक शर्मा व अन्य सदस्य उपश्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj