- शिक्षा सचिव से मिला झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का शिष्टमंडल
- खूंटी के जिला शिक्षा अधीक्षक महेंद्र पांडे को तत्काल हटाने की मांग
- प्रारंभिक विद्यालय के लिए शिक्षकों वेतन का आवंटन एक-दो दिन में
रांची। शिक्षा विभाग मास लेवल पर शिक्षकों को प्रोन्नति देने पर विचार कर रहा है। उक्त बातें स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राहुल शर्मा ने अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का शिष्टमंडल से कही। संघ के सदस्यों ने 8 फरवरी को उनसे मुलाकात की। बातचीत में उन्हें खूंटी जिला के जिला शिक्षा अधीक्षक महेंद्र पांडे के कारनामों के बारे में बताया। जिला शिक्षा अधीक्षक को तत्काल पद से हटाने की मांग की।
संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विजेंदर चौबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सचिव से मिला। उनसे खूंटी जिला में जिला शिक्षा अधीक्षक महेंद्र पांडे एवं शिक्षकों के बीच तनातनी को समाप्त करने और शैक्षणिक माहौल में सुधार के लिए तत्काल श्री पांडे को हटाने की मांग की।
सदस्यों ने कहा कि महीनों से कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले शिक्षकों पर विद्वेषपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। भयादोहन किया जा रहा है। श्री पांडे आए दिन मीडिया कर्मियों और राजनीतिक प्रतिनिधियों से उलझ रहे हैं। उनके कृत से खूंटी जिले में प्रारंभिक शिक्षा का माहौल चौपट हो चुका है। सचिव ने कहा कि उनके खिलाफ जांच जारी है। जांच के बाद शैक्षणिक माहौल दुरुस्त करने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।
संघ ने प्रदेश के मध्य विद्यालयों में लगभग 3300 रिक्त प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति के लिए देय तिथि/pad create तिथि से नोशनली भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति देने की पूर्व की मांग पर कार्रवाई तेज करने का आग्रह किया। सचिव ने बताया कि इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई की जा रही है। विभाग सहमति बनाने का प्रयास कर रहा है।
न्यायालयों में लंबित हजारों मुकदमे से विभाग चिंतित है। प्रयास किया जा रहा है कि मास लेवल पर शिक्षकों के हित में प्रमोशन का कार्य कार्मिक विभाग की रोक की समाप्ति के बाद कर दिया। लगभग 45 मिनट वार्ता वार्ता। संगठन को शिक्षा सचिव का रुख सकारात्म लगा। संघ ने कहा कि प्रारंभिक विद्यालय के लिए शिक्षकों का वेतन आवंटन एक-दो दिन में जारी हो जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे, मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, खूंटी जिला अध्यक्ष खूंटी संजय कंडुलना, महासचिव आभा लकड़ा, उपाध्यक्ष रवी रमन त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह, धनंजय महतो, रघुनाथ महतो और रांची जिला अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा शामिल थे।