रांची। श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी, गोंदा टाउन के पूजा पंडाल का उद्घाटन बुधवार को राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार ने किया। इस बार दुर्गा पूजा कमेटी ने काल्पनिक महल का निर्माण किया है।
यहां आज़ादी के साल से ही लगातार पूजा हो रही हैं। इसकी मुख्य विशेषता परम्परागत पूजा और भोग वितरण है। महाअष्टमी को आसपास के हज़ारों की संख्या में भक्तों द्वारा थाली भगवान को समर्पित किया जाता है। इसके लिए पूजा प्रभारी सुब्रत पाठक अपनी टीम के साथ लगातार सेवा दे रहे हैं।
कमेटी के सचिव नकुल तिर्की ने बताया कि लगातार चार दिनों तक श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में मां दुर्गा की आराधना करेंगे। भजन संध्या, डांडिया और आरती नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj