Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 18 अक्‍टूबर, 2024

मेष

किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। धैर्य और सयंम से काम लेना चाहिए। कार्यों के वजह से भागदौड़ की अधिकता ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में मामूली गलतियों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। स्टूडेंट्स का बढ़ा हुआ कॉन्फिडेंस लेवल उनके काम आयेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष

दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीतेगा। लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। बिजनेसमैन को मन मुताबिक फायदा होने के योग हैं। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ भी होगी। इंटीरियर डिजाइनिंग के छात्रों को इंटरनशिप के लिये कोई अच्छा ऑफर मिलेगा। कोई बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है।

मिथुन

रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सेहतमंद बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। किसी से संपर्क करने के लिए दिन अच्छा है। रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कार्यक्षेत्र में काम के लिये वाहवाही मिलेगी।

कर्क

पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। सहयोगियों से मदद में कमी आ सकती है। महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखें। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।

सिंह

उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। ऑफिस में माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा। इसका भरपूर फायदा भी उठा पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। पहले से लिये गए फैसले बेहतर फल देंगे।

कन्या

कार्यक्षेत्र में नये विचारों का समावेश होगा। जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे।

तुला

किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। प्रोफेसरों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन बेहतर रहेगा।

वृश्चिक

छात्रों के लिये दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। काम की प्रशंसा होगी। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु

किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के चांस बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलने से मन प्रसन्न होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है।

मकर

मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे। अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। आपका संपर्क किसी उच्च अधिकारी से होगा। मन स्थिर नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन चीजों को बखूबी संभाल लेंगे।

कुंभ

जीवनसाथी के साथ मीठी नोंक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। नये कार्य की शुरुआत किसी अनुभवी व्यक्ति से लेकर करेंगे तो उसमें सफलता मिलनी तय है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। जटिल समस्या सुलझाने में सफल होंगे।

मीन

भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षण संस्थान से जुड़े लोगों को लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। साथ-साथ घर पर ही मूवी देखने आदि का प्लान बनायेंगे। किसी बड़ी बिजनेस मिटिंग के लिये आयोजित पार्टी में जायेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *