स्वस्थ जीवन शैली मानसिक स्वास्थ्य का आधार है : डॉ मिश्रा

झारखंड
Spread the love

  • मानसिक स्वास्थ्य एवं देखभाल के प्रति जागरुकता कार्यक्रम आयोजि‍त

रांची। संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन, संतोष कॉलेज ऑफ नर्सिंग और इनर व्हील क्लब ऑफ रांची के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 21 अक्‍टूबर को किया गया। इसका विषय ‘मानसिक स्वास्थ्य देखभाल’ था।

मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ संतोष कुमार मिश्राउपस्थित थे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली मानसिक स्वास्थ्य का आधार है। शारीरिक सक्रियता व संतुलित आहार के सेवन को प्राथमिकता देना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में परिवार, समाज एवं शैक्षिक संस्थानों की भूमिका अहम है।

प्रश्नोत्तरी सत्र में विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न किए जिसका जवाब उपस्थित विशेषज्ञों के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ रांची की ओर से सुमन सिंह, सुषमा मिश्रा, सीमा झा, सरिता मिश्रा, आशा झा एवं निशि चंद्र उपस्थित थीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने अहम भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj