राज्यपाल ने डीएवी स्‍कूल के विद्यार्थियों को किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

गुमला। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। एक जिम्मेदार नागरिक बनें, जिससे समाज के साथ-साथ राज्य और राष्ट्र भी उन पर गर्व कर सके।

उल्लेखनीय है कि डीएवी पब्लिक स्कूल के इन विद्यार्थियों द्वारा ‘कारगिल विजय दिवस’ के उपलक्ष्य में लद्दाख के उप राज्यपाल को पेंटिंग भेजी गयी थी। लद्दाख के उप राज्यपाल द्वारा इन विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए राज भवन, रांची को एक पत्र प्रेषित किया गया।

उक्त अवसर पर विद्यार्थियों ने राज्यपाल को अपनी पेंटिंग भेंट की, जिसका उन्‍होंने अवलोकन कर उनकी कलात्मक कृति की प्रशंसा की। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एक छात्रा द्वारा राज्यपाल को स्वरचित पुस्तक की प्रति भी भेंट की गई।

इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ने विद्यालय की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने राज भवन उद्यान का भी भ्रमण किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj