साहू समाज का चीतरोकुरहा में होली मिलन समारोह

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह। देवरी प्रखंड की पंचायत सलैयडीह उर्फ खोरोडीह के ग्राम चितरोकुरहा में साहू समाज जमुआ का विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह रविवार को हुआ। इसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष रोहित साव और मंच संचालन संगठन मंत्री सुरेश साहू ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार साव ने कहा कि होली रगों का त्योहार है। दुश्मनी की भावना को छोड़कर मित्रता की भावना रखनी चाहिए, ताकि‍ हमारा समाज मजबूत हो।

सचिव सह पूर्व उपप्रमुख प्रवीण साहू ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में समाज के स्वजातीय बंधु जनप्रतिनिधि बने, ताकि अपने समाज के गरीब, असहाय, विधवा इत्यादि लोगो को मदद मिल सके। सदर प्रखंड जमुआ के अध्यक्ष अशोक साव ने कहा कि संगठन मजबूत करने के लिए तन, मन, धन की जरूरत है। सभी को सहयोग करना चाहिए।

संयुक्त सचिव पंकज कुमार साहू, महिला अध्यक्ष मंजू देवी, सचिव राखी कुमारी, मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार साव, देवरी प्रखंड अध्यक्ष छोटू साव, सचिव पप्पू साव, पंचायत समिति सदस्य सिकन्दर साव, मुखिया ओमप्रकाश साव, महासचिव पवन साहू ने भी विचार रखें। उक्त अवसर पर वकील साहू, बैकुंठ साहू, रामचंद्र साव, रामजी साहू, किशोर साहू, त्रिभुवन साहू, बासो साहू, ठाकुर साहू, लाली साहू, मुकेश साहू, विकास कुमार साहू, ममता देवी, पिंकी कुमारी, नीलू कुमारी आदि उपस्थित थे।