- कोल इंडिया के पूर्व चेयरमैन ने किया अस्पताल का दौरा
रांची। रांची के अपर बाजार स्थित नागरमल मोदी सेवा सदन का कोल इंडिया के पूर्व चेयरमेन प्रमोद अग्रवाल ने दौरा किया। श्री अग्रवाल ने सदन के नवस्थापित हृदय विभाग का जायजा लिया। ज्ञातव्य है कि कोल इंडिया के सीएसआर फंड से हृदय विभाग के लिए सहयोग प्राप्त हुआ है।
सदन के अध्यक्ष अरुण छावछरिया ने प्रमोद अग्रवाल का स्वागत करते हुए कोल इंडिया के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। सदन परिवार की ओर से श्री अग्रवाल का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। वरीय उपाध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने वीडियो के माध्यम से सदन व हृदय विभाग की प्रगति को दर्शाया। डॉ. विनय कुमार सिंह ने भी वीडियो के माध्यम से हृदय विभाग की बारीकियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
सदन के पूर्व अध्यक्ष अजय मारू ने बताया कि सदन द्वारा किए गए अच्छे कार्यों में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। जिस तरह कोल इंडिया ने अनुदान दिया, उसी तरह समाज ने भी बढ़ चढ़कर दान दिया। सदन में बहुत ही जल्द 500 रुपये में डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी।
श्री अग्रवाल ने नागरमल मोदी सेवा सदन की उपलब्धियों की सराहना की। बताया कि सीएसआर एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा समाज एवं स्थानीय लोगों के लिए सदन के माध्यम अच्छी सुविधाएं प्रदान की जा सकती है। भविष्य में भी सहायता करने की कोशिश करेंगे।
मानद सचिव आशीष मोदी ने धन्यवाद देते हुए स्व. नागरमल मोदी का एक पोस्टल स्टाम्प भेंट स्वरूप श्री अग्रवाल को दिया। सह सचिव वेद प्रकाश बागला ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद महेश पोद्दार, गोवर्द्धन प्रसाद गाड़ोदिया, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केडिया, उपाध्यक्षा श्रीमती रेखा जैन, अरूण खेमका, ललित केडिया, आलोक तुलस्यान, पवन कनौई, प्रेम मितल, राजकुमार गाड़ोदिया, गौतम मोदी एवं वरूण जालान उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj