धनवार स्टेशन पर रुकेगी गोड्डा-नई दिल्ली साप्ताहिक ट्रेन

झारखंड
Spread the love

  • प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आग्रह पर रेल मंत्री ने दिए आदेश

रांची। अब गोड्डा-नई दिल्ली साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव धनवार स्टेशन पर भी होगा। जनता की मांग को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से ठहराव का अनुरोध किया था।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शाम 5 श्री मरांडी ने इस संबंध में बातचीत की। गोड्डा से दिल्ली के लिए गिरिडीह-कोडरमा होकर चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव उनके विधानसभा क्षेत्र धनवार में कराने का अनुरोध किया। उन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शाम 6.38 बजे उन्होंने धनवार में इस ट्रेन के ठहराव के आदेश जारी कर दिए।

श्री मरांडी ने इसके लिए रेल मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

श्री मरांडी ने कहा कि अब मेरे क्षेत्र की जनता को दिल्ली जाने के लिए आसानी से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। यह ठहराव हमारे क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। धनवार की जनता को यह सौगात समर्पित है।

ये है टाइम-टेबल

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj