गोमिया से अपने पुत्र को चुनाव मैदान में उतारा पूर्व मंत्री ने

झारखंड राजनीति
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया। झारखंड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने साडम स्थित अपने आवास में कार्यकर्ता के साथ गुरुवार को बैठक की। सभी से राय सुमारी करने के बाद अपने पुत्र पूर्व जिला परिषद प्रकाश लाल सिंह को चुनावी मैदान उतारने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनता मुझे तन-मन-धन से सहयोग कर 1985 से लगातार चुनाव में मदद करती रही है। आशा है कि वही प्यार और अपनापन एवं विश्वास मेरे पुत्र के साथ कायम रखेगी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार गोमिया के जनता मुझे नोट और वोट देकर चुनाव जि‍ताती रही है, उसी प्रकार मेरे पुत्र को समर्थन और आर्थिक सहयोग देकर जनता ने अपना इरादा साफ कर दिया है। इससे साफ है कि गोमिया की जनता ने मेरे पुत्र को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। विधायक के रूप में देखना चाहती है।

मौके पर प्रकाश लाल सिंह ने कहा कि उनके पिता ने अपने कार्यों से गोमिया के जनता के दिलों में जगह बनाई है। मान-सम्मान, इज्जत, प्रतिष्ठा पाई है। हमारा प्रयास रहेगा कि‍ उसपर कभी भी आंच नहीं आने दूं। जनता के सुख दुख में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूं। उन्होंने यह भी कहा कि हमने अपने पिता से ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ा है। इसकी वजह से हम लोगों पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता है।

इस अवसर पर अमर कुमार सोनी, ललित यादव, जयप्रकाश रविदास, अंकुश भंडारी, राजेश भंडारी, संजय केवट, बबलू यादव, मनबोध दे, वासुदेव यादव, चंद्रमा यादव, धर्मेंद्र यादव, अभय सिंह, रोहित यादव, भगवान दास, सरजू रविदास, मोहम्मद एनुअल, चेता टाइगर, मोहम्मद शमशेर, पंकज कुमार भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *