भोजन की शून्य बर्बादी जैसी पहल पर काम करने की जरूरत पर जोर

बिहार देश
Spread the love

  • कृषि अनुसंधान परिसर में मनाया गया विश्व खाद्य दिवस

पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर में 16 अक्टूबर, 2024 को विश्व खाद्य दिवस मनाया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने बताया कि विश्व खाद्य दिवस की थीम ‘बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार’’ है। इसका उद्देश्य लोगों को भोजन में विविधीकरण लाने और बेहतर एवं स्वस्थ भोजन क्यों जरूरी है, इसके प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर डॉ. दास ने खाद्य उत्पादन के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य के महत्‍व पर भी जोर दिया। बताया कि इसमें कृषि वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने यह भी बताया कि हमें मिलकर ‘भोजन की शून्य बर्बादी’ जैसी पहल पर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ब्रह्मकुमारी संस्था से रविन्द्र भाई, मधु बहन एवं रूपा बहन उपस्थित थीं। रविन्द्र भाई ने खाद्य उत्पादकता के साथ-साथ पौष्टिकता की महत्ता पर जोर दिया। मधु बहन ने बताया कि भोजन को भगवान मानकर ग्रहण करना चाहिए। स्वस्थ भोजन से ही स्वस्थ तन और मन की प्राप्ति होती है।

प्रभागाध्यक्ष (भूमि एवं जल प्रबंधन) डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने खाद्य सुरक्षा मुहैया कराने में कृषकों, वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, युवाओं, सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों के योगदान का जिक्र किया। विश्व खाद्य दिवस पर आधारित अपनी स्वरचित कविता सुनाई।

संस्थान के अन्य प्रभागाध्यक्षों ने भी खाद्य उत्पादकता, खाद्य विविधता, खाद्य सुरक्षा एवं खाद्य उपलब्धता पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉ. धीरज कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उपस्थित प्रतिभागियों को विश्व खाद्य दिवस के महत्‍व की जानकारी दी|

वैज्ञानिक डॉ. कुमारी शुभा ने धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में आईएआरआई पटना हब के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के 35 विद्यार्थियों एवं संस्थान के अन्य कर्मचारियों सहित 60 लोगों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *