रांची सदर अस्पताल में इकोकार्डियोग्राफी मशीन का उद्घाटन

झारखंड
Spread the love

  • उत्तर पूर्वी भारत के बड़े अस्पतालों में इकोकार्डियोग्राफी सुविधा देने वाला अस्पताल बना

रांची। आम लोगों के लिए अच्‍छी खबर। रांची सदर अस्‍पताल में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने इकोकार्डियोग्राफी मशीन का उद्घाटन 8 अक्‍टूबर को किया। यह अति आधुनिक मशीन है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राजेश झा ने आज 6 मरीज का इकोकार्डियोग्राफी किया।

इकोकार्डियोग्राफी सुविधा देने वाला रांची सदर अस्पताल उत्तर पूर्वी भारत के कुछ एक बड़े अस्पतालों में शामिल हो गया है। रोगियों को इससे काफी फायदा होगा।

इतनी बड़ी उपलब्धि मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं विभाग के प्रधान सचिव के नेतृत्व के कारण संभव हो सका है। इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ. अखिलेश झा, डॉ स्टीफन, आशीष, संजय, श्रीमती माला सिन्हा,सुशांत एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj