गोंदा टाउन में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कल

झारखंड
Spread the love

रांची। श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी, गोंदा टाउन, कांके रोड के पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार 9 अक्‍टूबर को शाम 6 बजे करेंगे। इस बार दुर्गा पूजा कमेटी काल्पनिक महल का निर्माण कर रही हैं, जिसे सोंनी  टेंट द्वारा किया जा रहा है।

यहां आज़ादी के साल से ही लगातार दुर्गा पूजा होता आ रहा है। इसकी मुख्य विशेषता परंपरागत पूजा और भोग वितरण रहा है। महाअष्टमी को आसपास के हज़ारों की संख्या में भक्तों द्वारा थाली भगवान को समर्पित किया जाता है।

पूजा प्रभारी सुब्रत पाठक अपनी टीम के साथ लगातार सेवा देने के लिए विशेष रूप से तैयारी कर रहे हैं। कमेटी के सचिव एवं पूर्व पार्षद नकुल तिर्की ने बताया की लगातार चार दिनों तक पूरा प्रांगण भक्तिमय वातावरण में मां दुर्गा की आराधना करेगा। इस बार भजन संध्या, डांडिया और आरती नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *