रतन टाटा को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, जानें किसने की सिफारिश

मुंबई देश
Spread the love

महाराष्ट्र। नहीं रहे देश के ‘रत्न’ रत्न टाटा। उन्होंने 86 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से मर्माहत पूरा देश शोक में डूबा है। महाराष्ट्र और झारखंड सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक का एलान किया है।

इस बीच महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक में गुरुवार को महान उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही कैबिनेट में रतन टाटा को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का भी प्रस्ताव पेश कर केंद्र सरकार से सिफारिश की है।