गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

नोएडा। गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। दो लोगों के साथ उसे गिरफ्तार किया गया है। वह बीते 4 दिनों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

श्रीकांत त्‍यागी नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को उसकी पत्नी को दोबारा हिरासत में लिया था।

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें त्यागी को नोएडा के सेक्टर 93 की ग्रैंड ओमेक्स में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार देखा गया था। तब से वह फरार था।

बतातें चलें कि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में उसका फ्लैट है। उसने अवैध निर्माण कर रखा था। सोमवार को अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया था। इसका सोसाइटी के लोगों ने खुशी जाहिर की थी।