जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रामलीला का किया मंचन

झारखंड
Spread the love

रांची। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्कूल के प्रांगण में रामलीला का मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक मदन सिंह, उपनिदेशक अमन सिंह, प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

परंपरागत भारतीय वेश भूषा में सजे बच्‍चों ने राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, रावण व अन्य किरदारों को प्रभावी अंदाज में निभाया। एक तरफ रामचरित मानस की चुनिंदा चौपाइयां बच्चों द्वारा गाईं जा रही थी, तो दूसरी तरफ उन चौपाइयों पर बच्चों द्वारा भावप्रवण अभिनय किया जा रहा था। सारे शिक्षक अभिभावक मंत्रमुग्ध होकर अपने बच्चों की अभिनय प्रतिभा को देख रहे थे।

स्कूल के निदेशक मदन सिंह ने कहा कि राम हमारे प्रेरणा पुरुष रहें हैं। हम सभी को अपने जीवन में उनके आदर्शो पर चलने की कोशिश करनी चाहिए। स्कूल के उप निदेशक अमन सिंह ने कहा कि हमें आज के परिपेक्ष्य में राम के व्यक्तित्व को समझना होगा। चुनौतियां उस समय भी थीं, लेकिन राम का धैर्य कभी नहीं छूटा। आज हमारी नई पीढ़ी का धैर्य छूट रहा है। हम अपनी नई पीढ़ी में श्रीराम का साहस और संबल देखना चाहते हैं। हम अपनी इस कोशिश में जरूर कामयाब होंगे

स्कूल के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने कहा कि हमें राम के साथ-साथ लक्ष्मण और भरत के आदर्शों को भी आत्मसात करने की जरूरत है। आज हम अपने दायित्वों को भूलते जा रहे हैं। सिर्फ अधिकारों की बातें होती हैं। समाज में संकट की शुरुआत यहीं से होती है। रामायण की पूरी कथा का सार यही है कि हमें अपने निहित स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के सर्वांगीण विकास की चिंता में खुद को लगाना होगा, जैसा कि राम ने किया लक्ष्मण ने किया भरत ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के संगीत शिक्षक आकाश रसाइले, हिन्दी शिक्षिकाएं डॉ प्रीति उपाध्याय, श्रीमती सुषमा तिवारी, श्रीमती श्‍वेता कुमारी, पीटी शिक्षक अतिथि कुमार जेना, योग शिक्षक देवाशीष प्रमाणिक का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *