
रांची। सीसीएल में विशेष अभियान 4.0 के तहत बहुत दिनों से उपयोग में नहीं होने वाले एंबेसडर कार को कला के माध्यम से एक जीवंत टुकड़े में बदला गया। इस अभिनव पहल ‘कबाड़ से कंचन’ के तहत किया गया हैं। इसका उद्देश्य सौंदर्य अपील और टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देना है। इस कलात्मक वाहन का उद्घाटन सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्रा, निदेशक (तकनीकी/संचालन) हरीश दुहान एवं सीवीओ पंकज कुमार ने किया।
अप्रयुक्त एम्बेसडर कार का सौंदर्यीकरण परिसर के समग्र माहौल को बढ़ाने और सभी आगंतुकों के लिए स्वागतयोग्य वातावरण प्रदान करने की संगठन की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
गौरतलब हो कि विशेष अभियान 4.0 पूरे देश में 2 से 31 अक्टूबर, 2024 तक चलाया जारहा है। स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यों में लंबित मामलों को कम करने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए गए सबसे बड़े अभियानों में से एक हैं।
इसके तहत सीसीएल के सभी कमान क्षेत्रों में स्वच्छता से सम्बंधित जागरुकता अभियान चलाकर विभिन्न कार्यस्थलों को चिन्हित कर स्वच्छ बनाया जा रहा है। इसका लक्ष्य एक स्वच्छ, कार्यात्मक और कुशल नागरिक केंद्रित कार्यालय स्थानों के निर्माण को सक्षम करना, जहां नागरिक सरकार के साथ सहज रूप से बातचीत कर सके हैं। विशेष अभियानों के दीर्घकालिक परिणामों में नागरिकों का डिजिटल सशक्तिकरण और संस्थानों का डिजिटल परिवर्तन शामिल है।
यह नवीन पहल सीसीएल के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा किया गया है। जनसम्पर्क प्रमुख आलोक कुमार ने कहा कि आगे भी सीसीएल परिसर की सुंदरता के लिए विभाग नई पहल करता रहेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj