राज्य सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ युवा-छात्रों ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अलबर्ट एक्का चौक तक गया। युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरी देने के नाम पर सिर्फ ठगा गया है। इस निरंकुश सरकार ने उनपर लाठी डंडे से अंकुश लगाने का काम किया है। नारों के साथ युवाओं ने अपने आक्रोश को सड़कों पर दिखाया।

मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि जब से इस सरकार का गठन हुआ है, तब से सिर्फ ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग चल रहा है। जल, जंगल, जमीन को लूटने, खसोटने और बेचने का काम किया है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। राज्य के युवा ठान चुके है कि इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि 5 साल युवाओं को ठगने का काम सरकार ने किया है। उसी का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिल रहा है। युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि राज्य के  युवा खुद को ठगा, हताश और बेसहारा महसूस कर रहे हैं। राज्य के युवा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। नौकरी के नाम पर सिर्फ आजतक उन्हें आश्‍वासन ही मिला है। इस निकम्मी ओर दमनकारी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित हैं।

सरकार ने सीजीएल, जेपीएससी, आईटीआई इंस्ट्रक्टर की परीक्षा, सहायक पुलिस कर्मियों की मांग, आंगनवाड़ी सहायिका का मामला आदि में राज्य सरकार ने सर्फ ठगने का काम किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुबोध सिंह गुड्डू, ललित ओझा, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, प्रिंस कुमार, धर्मेंद्र शुक्ला, अमन, अमिताभ धीरज, सचिन साहू, पूजा सिंह, देवराज सिंह, तूलिका अपूर्वा, सनोज सिंह, बबलू महतो, जितेंद्र सिंह पटेल, धीरज अग्रवाल, नीरज कुमार, रवि मुंडा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *