बीजेपी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ वायनाड से इन्हें उतारा मैदान में, जानें किसे कहां से मिला टिकट

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बीजेपी खेमे से बड़ी खबर आ रही है, भारतीय जनता पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ वायनाड से लोकसभा उपचुनाव के लिए नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है।

पार्टी (बीजेपी) ने केरल लोकसभा उपचुनाव के साथ-साथ 8 राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

केरल लोकसभा उपचुनाव

वायनाड नव्या हरिदास

विधानसभा उपचुनाव बीजेपी उम्मीदवारों की सूची

असम
ढोलाई – निहार रंजन दास
बेहाली – दिगंता घाटोवार
समागुरी – दीप्लु रंजन शर्मा
बिहार
तरारी – विशाल प्रशांत
रामगढ़ – अशोक कुमार सिंह
छत्तीसगढ़
रायपुर शहर दक्षिण – सुनील सोनी
कर्नाटक
शिग्गांव – भरत बसवराज बोम्मई
संदूर – बंगारू हनुमंतु
केरल
पालक्काड़ – सी कृष्णकुमार
चेलक्कारा – के बालकृष्णन
मध्य प्रदेश
विजयपुर – रामनिवास रावत
बुधनी – रमाकांत भार्गव
राजस्थान
झुंझुनू – राजेंद्र भांबू
रामगढ़ – सुखवंत सिंह
दौसा – जगमोहन मीना
देवली उनियारा – राजेंद्र गुर्जर
खींवसर – रेवंत राम डांगा
सलूंबर – शांता देवी मीना
पश्चिम बंगाल
सिताई – दीपक कुमार रॉय
मदारीहाट – राहुल लोहार
नैहाटी – रूपक मित्रा
हरोआ – बिमल दास
मेदिनीपुर – सुभजित रॉय
तालडांगरा – अनन्या रॉय चक्रवर्ती।