स्व. रोहित तिर्की के परिजनों से मिले बाबूलाल मरांडी

झारखंड
Spread the love

  • हत्यारे को जल्‍द गिरफ्तार करें प्रशासन
  • परिजन को मुआवज़ा दे राज्य सरकार

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रांची के लालपुर थानांतर्गत लोहराकोचा बस्ती में स्व. रोहित तिर्की के परिजन से उनके घर पर रविवार को मुलाकात की। शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना दी।

श्री मरांडी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। कही किसी की भी हत्या करने से नहीं डर रहे। उन्होंने कहा कि जवान बेटे को खोने का दर्द वही जानता है, जिसके घर ऐसी घटना होती है।

प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि पुलिस घटना के तीन दिन बीत जाने पर भी अपराधी की पहचान नहीं कर पाई है, जबकि सीसीटीवी से यह संभव है। पुलिस को अविलंब हत्या के घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना चाहिए। मुस्तैदी के साथ खोज कर हत्यारे को बेनकाब करना चाहिए।

श्री मरांडी ने कहा कि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर अपराधी की पहचान कर सकती है। अपराधी को अविलंब पकड़े जाने से एक भय का वातावरण भी बनता है। घटना की पुनरावृति पर रोक लगती है।

प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि आजकल राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश में नशाखोरी बढ़ी है। इसमें बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चे भी शिकार हो रहे। युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। ऐसे में पुलिस को शिक्षण संस्थानों, कोचिंग संस्थानों के आसपास सिविल ड्रेस में जांच बढ़ानी चाहिए। जरूरत पड़े तो सरकार इसके लिए स्पेशल टास्क फोर्स का भी गठन करे।

श्री मरांडी ने कहा प्रशासन अविलंब हत्यारे को गिरफ्तार करे। साथ ही राज्य सरकार परिजनों की मांग के अनुरूप उचित मुआवजा दे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *