बाबा कार्तिक उरांव का 100वां जन्म दिवस मनाया गया

झारखंड
Spread the love

रांची। मोरहाबादी स्थित आदिवासी लूर अड्डा में बाबा कार्तिक उरांव की 100वां जन्म दिवस पर माल्यार्पण सह पुष्प अर्पित कर मनाया गया। टीआरएल संकाय के पूर्व समन्वयक व सरना नव युवक संघ के अध्यक्ष ने इसकी अध्यक्षता की। डॉ बंदे खलखो ने सभागार में उपस्थित लोगों का स्वागत और शोधार्थी सुखराम उरांव ने सभा का संचालन किया।

डॉ हरि उरांव ने बाबा कार्तिक उरांव के जन्म, शिक्षा, संघर्ष, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यो के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा कि आज भी उनके बराबर पढ़ा लिखा कोई भी आदिवासी नहीं हैं। कार्तिक बाबा जैसे संसद में भी उनके बराबर कोई पढ़े लिखे मंत्री नहीं थे। उनके जैसा कार्य करने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

डॉ योगेश प्रजापति ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव के जीवन से हम सबों को प्रेरणा लेनी चाहिये। मौके पर शोधार्थी सरिता कुमारी, लक्ष्मण उरांव, प्रियंका उरांव, जगदीश उरांव एवं गणेश उरांव ने भी अपनी बातें रखी।

इस अवसर पर कृष्णा उरांव, जोहे भगत, सुमित टाना भगत, सुन्दरदेव टाना भगत, मंजू कुमारी के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित थे। शोधार्थी गणेश उरांव ने धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj