विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के श्री विष्णु मंदिर स्थित पोखरा चौक तालाब में नहाने गया युवक की डूबने से मौत हो गयी। युवक की पहचान बिशुनपुरा निवासी सीताराम चंद्रवंशी के 19 वर्षीय पुत्र रंजन चंद्रवंशी (बब्बी) के रूप में हुई। घटना रविवार करीब शाम 4 बजे की बताई जा रही है।
जनाकारी के अनुसार चार युवक नहाने के लिये तालाब में गये थे। नहाते समय सभी पानी में अनियंत्रित हो गये। इसके बाद तीन युवक किसी तरह तलाब से बाहर निकल आए। हालांकि एक युवक पानी में ही डूब गया, जिसके बाद युवकों ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगो को दी।
घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद स्थल पर सैकड़ों लोगो की भीड़ जमा हो गयी। युवक की स्थानीय तैराकों द्वारा तालाब में काफी खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिशुनपुरा थाना को दी। मौके पर पहुचे थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली।
थाना प्रभारी ने अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा और नगर ऊंटारी के एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह को घटना की जानकारी दी। इसके बाद देर रात अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्घा व एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मामले का जायजा लिया। गढ़वा की एनडीआरएफ टीम को सूचना दी।
देर रात तक भी एनडीआरएफ टीम के नहीं पहुंचने से घटना स्थल पर ग्रामीण उग्र हो गये। प्रशासन व प्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रशासन से अविलंब एनडीआरएफ टीम को घटना स्थल पर बुलाने की मांग करने लगे। ग्रामीण लगभग 1 घँटे तक प्रशासन के प्रति नारेबाजी करते रहे। इसके बाद मौके पर पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अंनत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, दीपक प्रताप देव एवं ताहिर अंसारी पहुचे।
फिर, मेराल के सोहबरिया से चार मछुआरा तैराकों को घटना स्थल पर बुलाया गया। मछुआरे तलाब में शव की खोजबीन करने में लग गये। आखिरकार घटना के 8 घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे काफी मश्क्कत के बाद शव को निकालने में सफलता मिली। शव निकलते ही मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
इसके बाद पुलिस शव को पूरी रात कब्जे में रखा। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि शव को सोमवार को अत्यंपरीक्षण के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj