
- ग्रामीण एवं समिति के सदस्यों में भारी आक्रोश
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, अरकोसा में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन 24 सितंबर को किया गया। यह काफी हंगामेदार रहा। ग्रामीण एवं समिति के सदस्यों ने चुनाव में मनमानी का आरोप लगाया। इससे सदस्यों में भारी आक्रोश है।
प्रबंधन समिति का चुनाव स्कूल के शिक्षक नवनीत मिश्रा, प्रभारी प्रधानाध्यापक गुजरी कुमारी, पर्यवेक्षक दीपक कुमार, ग्राम पंचायत मुखिया बसंत उरांव आदि की निगरानी में हुआ। समिति में 12 सदस्यों का चुनाव करने के बाद पर्यवेक्षक ने सभी को एक कमरे में यह बोल कर भेज दिया गया कि वे सहमति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कर बताएं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कमरे में अलग से ग्राम अर्कोसा के पारा शिक्षक तुलसी उरांव को भी भेज दिया गया। श्री उरांव ने अपने ही पतोहु सुनीता उरांव को माता समिति की संयोजिका के रूप में चुनाव कर दिया। समिति इसका प्रस्ताव पेश नहीं की थी। समर्थन भी नहीं दी थी। इसका नवनिर्वाचित प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विरोध भी किया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
अरकोसा के ग्रामीण एवं नवनिर्वाचित सदस्यों ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति चुनाव के लिए पत्र भेजकर चुनिंदा लोगों को बुलाई थी। इसमें साफ-साफ लिखा था कि विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया जाना है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सोची समझी चाल के तहत माता समिति का भी पुनर्गठन कर जयंती उरांव को संयोजिका पद से हटा कर सुनीता उरांव का उनके ससुर पारा शिक्षक तुलसी उरांव ने चुनाव कर लिया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का भी चुनाव कर लिया गया।
स्कूल की माता समिति की संयोजिका जयंती उरांव ने कहा कि चुनाव के पूर्व मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई। स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षक द्वारा गुमराह कर स्कूल और कार्य से उसे निकालने की साजिश रची गई। इसकी शिकायत जयंती ने उपायुक्त डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसटी एससी आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा से की है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार के निर्देश के अनुसार पत्र में सिर्फ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष का चुनाव करने की बात लिखी गई है। पत्र में कहीं भी माता समिति को भंगकर पुनर्गठन करने की बात नहीं लिखी गई है।
पर्यवेक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि चुनाव में पूरी तरह पारदर्शिता बरती गई है। यदि ग्रामीण एवं समिति के सदस्यों को कोई आपत्ति है तो चुनाव रद्द कर पुनर्गठन कर दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj