टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल सफल, सामने आई नियमित परिचालन की तारीख

झारखंड
Spread the love

रांची। टाटावासियों के लिए खुशखबरी। मंगलवार को टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल सफल रहा। इस ट्रेन को अगले 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे।

मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से ट्रायल ट्रेन को डीआरएम अरूण जे राठौड़ ने सुबह 5:30 बजे पटना के लिए रवाना किया। ट्रेन सुबह 8:53 बजे गोमो पहुंची और तीन मिनट ठहराव के बाद पटना के लिए प्रस्थान कर गयी। टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस टाटा से पटना की दूरी छह घंटे 50 मिनट में तय करेगी।

बता दें कि, टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस जहां-जहां रुकी, वहां उसका जोरदार स्वागत हुआ। ट्रेन के गार्ड एके ठाकुर, चालक जी पासवान और सह चालक संजीव कुमार मिश्रा का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर लोगों ने स्वागत किया। टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 16 सितंबर से शुरू होगा।

छह घंटे 50 मिनट में पहुंचेगी पटना

रेलवे के अनुसार टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:30 बजे टाटा से खुलेगी, इसके बाद 7:13 बजे मुरी, 8:08 बजे बोकारो, 8:53 बजे गोमो, 10:55 बजे गया और 12:20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में पटना से ट्रेन दोपहर बाद 2।15 बजे खुलेगी। इसके बाद गया 3:40 बजे, गोमो शाम 4:58 बजे, बोकारो 6:20 बजे, मुरी 7:08 बजे और टाटानगर रात्रि 9:05 बजे पहुंचेगी। टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस टाटा से पटना की दूरी छह घंटे 50 मिनट में तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *